{"_id":"6a3821f68c39bb86f2022ce3","slug":"traders-hold-meeting-and-express-resentment-over-food-safety-departments-action-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152612-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने की बैठक, जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने की बैठक, जताया रोष
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार को गोला बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने की। बैठक में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे अनुचित बताया।
बैठक में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करते समय नियमों के साथ-साथ व्यापारियों के हितों और व्यावहारिक समस्याओं का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है तो विधिसम्मत कार्रवाई हो, लेकिन व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई कर एक व्यापारी के प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान के भीतर रखी खाद्य सामग्री यदि खराब हो जाती है या उसकी वैधता अवधि समाप्त हो जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए उचित समाधान निकालने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक में बैजनाथ जायसवाल, आत्माराम, मूलचंद मौर्य, शुभम जायसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, गोविंद अग्रहरि, रिंकू कसौधन, कमलेश कसौधन, अयोध्या प्रसाद कसौधन, विनोद जायसवाल, मोहित गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।