फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Traders are preparing to sell adulterated refined and mustard oil.

Sant Kabir Nagar News: मिलावटी रिफाइंड व सरसों तेल खपाने की तैयारी में धंधेबाज

Mon, 13 Oct 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Traders are preparing to sell adulterated refined and mustard oil.
धनघटा में बरामद पॉम आयल को सीज करता कर्मचारी-स्रोत खाद्य विभाग
संतकबीरनगर। जिले में दिवाली, छठ पर्व पर मिलावटी रिफाइंड और सरसों के तेल को खपाने की तैयारी हो रही है। अभी रविवार को खाद्य टीम ने छह क्विंटल रिफाइंड ऑयल बरामद किया है, जो मानक को पूरा नहीं करता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पांच सैंपल फेल हुए हैं। जिसे विटामिन ए और विटामिन डी की कमी थी। यह अधोमानक पाया गया है। वहीं मार्च माह में 35 क्विंटल रिफाइंड बरामद हुआ था जो अधोमानक मिला था।
विज्ञापन

हमारी रसोई में कोई चीज हो या न हो लेकिन सरसोंं का तेल और रिफाइंड जरूर होता है। विभिन्न पकवानों को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन धड़ल्ले से सरसोंं के तेल में भी मिलावट की जा रही है। मिलावटखोर सरसोंं के तेल में पाम ऑयल मिला रहे हैं। यह स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। इसके सेवन से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने जून माह में सरसों के तीन और सोयाबीन रिफाइंड के दो नमूने लिए थे। इसकी रिपोर्ट में विटामिन ए और डी की कमी मिली है। प्रयोगशाला ने इसे अनसेफ करार दिया है। टीम ने इन दुकानदारों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं रविवार को खाद्य टीम ने धनघटा में छापा मारकर छह क्विंटल रिफाइंड ऑयल बरामद किया है। स्टाॅक लेबल पर आवश्यक उद्घोषणा ओमेगा-3 एवं ओमेगा 6 फैटी एसिड नहीं लिखी गई थी, जिससे यह पता नहीं चल रहा था कि इस ऑयल में कितने प्रतिशत फैट है। इसको कंपनी के जरिए छिपाया गया था। टीम ने इसे सीज कर लिया है और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। ऐसे में लोग तेल और रिफाइंड खरीदते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed