{"_id":"69d56acaea8cf2c0a90e0542","slug":"town-shaken-by-five-rounds-of-firing-at-two-locations-within-10-minutes-in-captainganj-khalilabad-news-c-205-1-ksh1049-157651-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कप्तानगंज में 10 मिनट के अंदर दो स्थानों पर पांच राउंड फायरिंग से थर्राया कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कप्तानगंज में 10 मिनट के अंदर दो स्थानों पर पांच राउंड फायरिंग से थर्राया कस्बा
Wed, 08 Apr 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
सभासद मोहमद आरिफ के घर पर मिला खाली कारतूस।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : संगठन
कप्तानगंज(कुशीनगर)। कस्बे में सोमवार की रात बेखौफ बदमाशों ने 10 मिनट के अंदर ही एक ही वार्ड के अलग-अलग स्थानों पर पांच राउंड फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग से कस्बे में दहशत फैल गई। बदमाशों ने पहले वार्ड नंबर -3 (किसान चौक) के सभासद मोहम्मद आरिफ के घर तीन राउंड और उसके तत्काल बाद इसी वार्ड में सभासद के मित्र विक्की मद्धेशिया के घर के सामने दो राउंड फायरिंग की।
रात में हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे कस्बे में दहशत फैल गई है। जिस वक्त फायरिंग हुई, दोनों अपने घर नहीं थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभासद की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे एक ही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश मोहल्ले में दाखिल हुए। बदमाश सबसे पहले सभासद मोहम्मद आरिफ के घर के सामने पहुंचे और ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
घर में मौजूद सभासद के बड़े भाई जलालुद्दीन, भाभी आलम आरा, भतीजा आलिया व भतीजी रेहान जब तक कुछ समझ पाते, हमलावर वहां से निकलकर विक्की मद्धेशिया के घर पहुंच गए और दो राउंड फायरिंग कर वहां से भाग निकले। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस ने सभासद के घर से तीन व विक्की मद्धेशिया के घर से दो खाेखे बरामद किए हैं। वारदात के समय मोहम्मद आरिफ कस्बे के ही एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में गए थे। विक्की मद्धेशिया के घर पर उनकी दादी मालती देवी, मां मीरा देवी और छोटी बहन नेहा मौजूद थीं।
सभासद मोहम्मद आरिफ ने बताया कि कस्बे के एक मैरिज हाल में शादी समारोह से लौटकर चांदनी चौक पर कुछ दोस्तों के साथ बैठा था, तभी बड़े भाई जलालुद्दीन ने फोन कर फायरिंग के बारे में जानकारी दी। घर पहुंचे तो बदमाश जा चुके थे। तीन बदमाश एक ही बाइक से पहले से घर से कुछ दूरी पर खड़े थे और मेरे आने का इंतजार कर रहे थे। किसी से मेरा कोई विवाद नहीं है। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों से बदमाशों की पहचान नहीं हो पा रही है।
विक्की मद्धेशिया ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए थे। घर के लोगों ने फोन कर वारदात के बारे में जानकारी दी। वह घर आए तो बदमाश भाग चुके थे।
एसओ कप्तानगंज दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सभासद मोहम्मद आरिफ के घर से तीन और विक्की मद्धेशिया के घर से मौके पर दो खोखे बरामद हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज वारदात की जांच-पड़ताल की जा रही है।

सभासद मोहमद आरिफ के घर पर मिला खाली कारतूस।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : संगठन