फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Towards the end of the tenure, all the tasks remained incomplete

Sant Kabir Nagar News: कार्यकाल समाप्ति की ओर, अधूरे रह गए तमाम कार्य

Thu, 15 Dec 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Towards the end of the tenure, all the tasks remained incomplete
मड़या मोहल्ले की सड़क नहीं बनी और न ही जलनिकासी की व्यवस्था हो पाई। संवाद - फोटो : KHALILABAD
कार्यकाल समाप्ति की ओर, अधूरे रह गए तमाम कार्य
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बोर्ड की पहली बैठक छह जनवरी 2018 को हुई थी
कूड़ा निस्तारण व समय माता मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य अधूरा
सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों में शुरू नहीं हो पाए विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पांच साल पहले नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बोर्ड की पहली बैठक छह जनवरी 2018 को हुई थी। ऐसे में छह जनवरी को नगर पालिका परिषद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन पांच सालों में चुनावी वादे को पूरा करने के लिए तमाम कार्य कराए गए, लेकिन अब भी कई मोहल्लों में सड़कें, नालियां नहीं बन सकीं। शहर की सीमा में शामिल क्षेत्रों में विकास का पहिया दौड़ा ही नहीं।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बोर्ड के गठन बाद विकास की कई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की गईं। इसमें जलनिकासी की समस्या से निजात के लिए नालों का निर्माण, समय माता मंदिर पोखरे का सुंदरीकरण, पथ प्रकाश, शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने, कूड़ा निस्तारण, स्वच्छ पेयजल, वाहन पार्किंग, मड़या में बहुउद्देशीय हाल, छुट्टा पशुओं के लिए कान्हा आश्रय केंद्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

दो साल पहले नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की सीमा में शामिल किए गए 16 गांवों में भी समुचित विकास का वादा किया गया। पांच साल की विकास की योजनाओं पर गौर करें तो जलनिकासी के लिए नालों का निर्माण कराया गया है, लेकिन कलेक्ट्रेट के आगे नाला अधूरा है। अब तक 13 वार्डों में पेयजल का इंतजाम हो सका है। एक मात्र ओवर हेड टैंक से आधे शहर को पेयजल आपूर्ति हो रही है। मड़या, बगहिया, औद्योगिक नगर सहित कई मोहल्लों में पेयजल के समुचित इंतजाम नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़या मोहल्ले में प्रस्तावित बहुउद्देशीय हाल का काम शुरू नहीं हो सका है। शहर में वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने के बाद न तो बोर्ड लगाए गए और न ही कोई इंतजाम किए गए। कूड़ा निस्तारण के लिए मोहद्दीनपुर में काम चल रहा है। छुट्टा पशुओं के लिए मड़या में पशु आश्रय केंद्र बनाया गया है। समय माता मंदिर स्थित पोखरे के सुंदरीकरण के लिए काफी पहले से कार्ययोजना तैयार है, लेकिन इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है। मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक ही स्ट्रीट लाइटें लग सकी हैं।

अधिकतर वादे पूरे किए : श्याम सुंदर
नगर पालिका के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि चुुुनाव में किए गए अधिकतर वादे पूरे किए गए हैं। समय माता मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों में विकास के लिए धन प्राप्त हुआ है। कार्ययोजना भी तैयार हो चुकी है। दोबारा मौका मिला तो अधूरे कार्यों को जरूर पूरा करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed