फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Torrential rain water logging, increased Duswarian

मूसलाधार बारिश से जल जमाव, दुश्वारियां बढ़ी

Sun, 25 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 25 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain water logging, increased Duswarian
छाता लगाकर जाते बच्चे - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
शुक्रवार की देर रात से लेकर शनिवार को दोपहर तक रूक-रूक कर हुई बारिश से शहर में जन जीवन अस्त व्यवस्त हो गया। तेज बारिश के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भारी जल जमाव हो गया। लोगों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह है कि शहर के बैंक चौराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद, लोक निर्माण विभाग डाक बंगला के सामने, गोलाबाजार, बरदहिया बाजार आदि क्षेत्रों में भारी जल जमाव हो गया। इसके कारण फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नालियां जाम होने के कारण जल भराव काफी देर तक बना रहा। मुखलिसपुर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में कीचड़ के कारण पैदल चलने वाले काफी परेशान रहे। 
विज्ञापन

वहीं तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। चौबीस घंटे में अच्छी बारिश से धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद जतायी जा रही है।       एक सप्ताह में छुटपुट बारिश हुई थी, इसके कारण धान की फसल को ज्यादा लाभ नहीं हुआ था, लेकिन शुक्रवार की रात्रि से लेकर शनिवार को दोपहर तक तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान इस बात से खुश है कि उन्हें कुछ दिनों के लिए धान की फसल की सिंचाई से निजात मिल गई है। किसान बारिश के बीच ही खेतों का मेड़ ठीक करने में जुटे रहे। किसानों ने कहा कि यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। किसान लालचंद्र ने कहा कि बारिश तेज होने से अब कुछ दिनों के लिए राहत मिल गई है। उन्होंने कहा कि खेत में उर्वरक डालने से धान की पौध का विकास तेजी से होगा। दूसरी तरफ बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। 
विज्ञापन

इंसेट
कार्यालयों में सन्नाटा रहा  
 शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को पूरे दिन जारी रही। बारिश के चलते सरकारी कार्यालयों में नाम मात्र कर्मचारी दिखे। ज्यादातर कार्यालय में बारिश के चलते सन्नाटा पसरा रहा। वही स्कूल व कॉलेज भी बंद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed