फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Torn clothes to resist tampering teenager

छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी के कपड़े फाड़े

Thu, 15 Oct 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर Updated Thu, 15 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
 मंगलवार की शाम को धर्मसिंहवा क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने एक किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध पर उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


शोर मचाने पर लोग जब जुटे ,शोहदे भागने में सफल रहे। पुलिस ने बुधवार को दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ ,धमकी और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दी है।
विज्ञापन



क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार को शाम को भाभी के साथ सड़क के किनारे अपनी आटा चक्की पर गई थी। भाभी आटा चक्की पर थी और वह अकेली सड़क पर टहल रही थी। उसी बीच बाइक से दो शोहदे पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किशोरी ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए और जानमाल की धमकी देने लगे। किशोरी ने शोर मचाया तो भाभी भी दौड़ी और आस-पास मौजूद लोग भी युवकों को पकड़ने का प्रयास किए, लेकिन युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए भाग निकले।


 एसओ रामभवन यादव ने बताया कि छिबरा गांव के रहने वाले कासिफ और ओबैदुल्ला नाम के दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की है। पीड़िता के भाई ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी तो उनके खिलाफ छेड़खानी, जानमाल की धमकी और पास्को एक्ट का केस दर्ज किया गया। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed