फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Took promise of protection by tying Rakhi to brothers

Sant Kabir Nagar News: भाइयों को राखी बांधकर लिया सुरक्षा का वचन

Mon, 19 Aug 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Took promise of protection by tying Rakhi to brothers
- भद्रा होने की वजह से दिन में 1.32 बजे के बाद राखी बांधने का क्रम शुरू हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को उल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया गया। दिन में भद्रा के बाद बहनों ने भाईयों को राखी बांधी। राखी बंधवाकर भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार देकर खुशियां सांझा कीं।
राखी बांधने के बाद भाई-बहनों ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर किया। शहर के कई मोहल्लों में रक्षाबंधन को लेकर काफी उत्साह रहा। मेंहदावल, धनघटा, धर्मसिंहवा, सेमरियावां, बखिरा, नंदौर, नाथनगर, हैंसर, पौली में भी रक्षाबंधन को लेकर उत्साह रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर सुबह से ही मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। भाई का मुंह मीठा करवाने के लिए बहनों ने उनके पसंद की मिठाईयां खरीदीं। ड्राई फ्रूट से बनी मिठाईयों की बिक्री इस बार ज्यादा देखी गई। मोतीचूर व बेसन का लड्डू भी खूब बिका और चॉकलेट आदि की भी अच्छी बिक्री हुई। मिठाई की दुकान चलाने वाले धर्मेंद्र ने बताया कि खोया से बनी मिठाइयों की बिक्री भी अच्छी हुई।
विज्ञापन


जिला कारागार में रही महिलाओं की भीड़
रक्षाबंधन पर्व पर जिला कारागार में बंद कैदियों की बहनें राखी बांधने के लिए लंबी लाइन में लगी रहीं। कारागार में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। महिलाओं की जांच करने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। उसके बाद बहनों ने भाईयों को राखी बांधी। कुछ महिलाएं भाईयों को देखकर रोने लगीं तो भाई भी अपनी पीड़ा छुपा नहीं पाए और उनकी भी आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed