फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar Election Seat Result today will counting in high security

Sant Kabir Nagar Election Seat Result: तैयारियां पूरी, आज कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

Thu, 10 Mar 2022 01:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar Election Seat Result today will counting in high security
तैयारियां पूरी, आज कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना
विज्ञापन

डीएम, एसपी और प्रेक्षक ने लिया जायजा, मातहतों को दिए दिशा- निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो

संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। बुधवार को डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार और प्रेक्षक ने मतगणना स्थल की तैयारियों का निरीक्षण कर मातहतों को दिशा-निर्देश दिए।

इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
विज्ञापन


डीएम दिव्या ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल बनाए गए हैं। जबकि एक टेबल रिटर्निंग अफसर और एक टेबल प्रेक्षक के लिए होगी। खलीलाबाद की मतगणना दो कक्ष में होगी। प्रत्येक कमरे में सात-सात टेबल होंगे। जबकि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना भी दो कक्ष में होगी। प्रत्येक कक्ष में सात-सात टेबल होंगे। धनघटा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एक ही कक्ष में होगी। मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा प्रत्येक टेबल पर एक-एक माइक्रो आब्जर्वर भी होंगे। मतगणना कर्मी सुबह छह बजे तक हर हाल में उपस्थित होंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। उसके बाद सभी 42 टेबलों पर विधानसभावार कंट्रोल यूनिट की गणना की जाएगी। किस टेबल पर किस नंबर के कंट्रोल यूनिट की गणना की जाएगी। यह व्यवस्था की गई है। सील तोड़ने से पहले कर्मी यह व्यवस्था सुनिश्चित कर लें कि सील सही है, अथवा नहीं और समस्त एजेंटों को भी दिखाएं। बिना पास के कोई मतगणना कर्मी अंदर प्रवेश नहीं पाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि लोग पास जरूर लेकर आएंगे। मोबाइल फोन लेकर अंदर ले जाना प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि एक चक्र की गणना में करीब 10 से 15 मिनट का समय लगेगा। इसके लिए सभी को चाहिए कि वे समय का भी ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा


सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि एचआरपीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रवेश करने वालों की सघन जांच की व्यवस्था की गई है। मोती तिराहा के पास बैरियर, शुगर मिल के पास बैरियर, रेलवे पार्किंग बैरियर, रेलवे लाइन के विपरीत दिशा में बैरियर, सरैया बाईपास के पास बैरियर लगाया जाएगा। सरैया बाईपास से मोती तिराहे के बीच मतगणना शुरू होने से लेकर परिणाम की घोषणा से बिना पास कोई प्रवेश नहीं पाएगा। इस दौरान रास्ता भी बंद रहेगा। सरैया बाईपास से बैरियर पांच के बीच पुलिस मोबाइल दौड़ेगी। सरैया बाईपास से मेंहदावलल बाईपास तक, मोती तिराहे से मधुकुंज तिराहे तक मोबाइल ड्यूटी के पुलिस कर्मी भ्रमणशील रहेंगे। इसके अलावा मेंहदावल बाईपास चौराहा, मधुकुंत तिराहा, समय माता मंदिर, बैक तिराहा, मुखलिसपुर तिराहा, नेदुला तिराहा, मड़या तिराहा पर पिकेट ड्यूटी रहेगी। इसके साथ ही क्यूआरटी अलग से लगाई गई है। इसके अलावा एसपी तीनों सर्किल के सीओ सतत निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना में 15 इंस्पेक्टर, 76 सब इंस्पेक्टर, तीन महिला एसआई, 347 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 60 महिला कांस्टेबल, आठ एलआईयू कर्मी, दो कंपनी सीपीएमएफ और दो प्लाटून पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना एजेंट मोबाइल लेकर अंदर प्रवेश नहीं पाएंगे। असलहा लेकर कोई मतगणना केंद्र पर नहीं जाएगा। इसके लिए सघन तलाशी ली जाएगी। विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाएगी।

कहां कितने चक्र की होगी गणना
मेंहदावल सीट- 39 चक्र
खलीलाबाद सीट- 39 चक्र
धनघटा सीट- 34 चक्र
सबसे पहले पोस्टल बैलेट की होगी गणना
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टल बैलेट और इलेक्ट्रॉनिकी ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट की गणना सबसे पहले सुबह आठ बजे से शुरू होगी। स्क्रेनिक के लिए मेंहदावल विधानसभा में एक टेबल और खलीलाबाद व धनघटा के लिए दो-दो टेबल बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में पोस्टल बैलेट की गणना के लिए तीन-तीन टेबल बनाए गए हैं। सात मार्च तक मेंहदावल विधानसभा में 1304, खलीलाबाद में 1647 और धनघटा में 1362 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुआ है। कुल 4313 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुआ है। इसी में 517 ईटीपीबीएस भी शामिल हैं। इसके लिए सभी प्रत्याशियों के एक-एक एजेंट भी रहेंगे। दस मार्च को आठ बजे तक प्राप्त पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीए को गणना में शामिल किया जाएगा।

ट्रेजरी से कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया जाएगा पोस्टल बैलेट बॉक्स
एडीएम मनोज ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे ट्रेजरी के स्ट्रांग रूम से पोस्टल बैलेट बॉक्स तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना स्थल एचआरपीजी कॉलेज में ले जाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक प्रत्याशी अपना एक-एक एजेंट सुबह छह बजे ट्रेजरी कार्यालय भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed