{"_id":"6a78cfeb64f60b47290e2824","slug":"today-is-the-second-monday-of-sawan-devotees-will-perform-jalabhishek-at-tameshwarnath-dham-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155310-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सावन का दूसरा सोमवार आज, तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सावन का दूसरा सोमवार आज, तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
हरिहरपुर। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। शिव मंदिरों में शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। इस दौरान सबसे अधिक शिवभक्तों की भीड़ तामेश्वरनाथ धाम में होगा, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। सरयू से जल लेकर कांवड़ियों का जत्था भी मंदिर परिसर में पहुंच गया है।
तामेश्वरनाथ धाम में शिवभक्तों की भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन और स्थानीय मंदिर कमेटी ने परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रविवार को नगर पालिका खलीलाबाद के सफाई कर्मचारियों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न होने पाए। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, अनिल भारती, शशांक भारती ने बताया कि मंदिर के सामने जलाभिषेक के लिए लगने वाली शिवभक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के सामने से होते हुए पोखरे के किनारे तक बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। चेन स्नेचिंग की घटना को रोकने के लिए महिला पुलिस बल के साथ ही आपात स्थिती से निपटने के लिए परिसर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रहेगी। किसी भी श्रद्धालु के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के लिए परिसर में चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहेगी। मंदिर में बिछड़े परिजन और बच्चों को मिलाने के लिए पुलिस खोया-पाया केंद्र भी बनाएगी।
बाबा बैजूनाथ मंदिर में किए गए व्यापक इंतजाम
लोहरैया। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर बसवारी गांव स्थित बाबा बैजूनाथ मंदिर में जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त बाबा बैजूनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
बाबा बैजूनाथ न्यास ट्रस्ट के सदस्य जितेंद्र राय ने बताया कि सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर परिसर में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आवागमन और जलाभिषेक को लेकर व्यवस्था बनाई गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।