{"_id":"651871f7ca6813f8b1014c94","slug":"tin-shed-collapses-in-storm-teenager-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-3647-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आंधी में टिनशेड गिरा, किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आंधी में टिनशेड गिरा, किशोरी घायल
Sun, 01 Oct 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
धनधटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कलान में शनिवार देर शाम अचानक तेज आंधी आने से रिहायशी टिनशेड गिर गया। इसकी चपेट में आकर किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका उपचार निकट के अस्पताल में चल रहा है। परिवार आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है।
शनिवार शाम को अचानक मौसम ने अपना रुख बदला। भीषण गर्मी के बीच अचानक तेज हवा चलने लगी। अचानक आंधी चलने से महुली क्षेत्र के कलान गांव निवासी अजय पुत्र विंध्याचल का रिहायशी टिनशेड मकान पल भर में ही जमींदोज हो गया। चपेट में आकर 17 वर्षीय खुशबू टिनशेड के नीचे दब गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। नीचे दबी खुशबू को लोगों ने बाहर निकाला। निकट के अस्पताल में उपचार शुरू हुआ। मकान गिरने से बर्तन, कपड़ा, राशन सहित अन्य घरेलू उपयोगी सामान नष्ट हो गया। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया।