फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tin shed and tile house collapsed, no casualties

Sant Kabir Nagar News: टीन शेड और खपरैल का मकान गिरा, कोई हताहत नहीं

Sun, 29 Sep 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tin shed and tile house collapsed, no casualties
- महुली क्षेत्र के नाथनगर बड़का पुरवा और झिंगुरापार का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। भारी बारिश के कारण शनिवार की सुबह महुली क्षेत्र के नाथनगर बड़का पुरवा और झिंगुरापार में खपरैल और एक तीन शेड का मकान ढह गया। वहीं सेमरियावां ब्लाॅक के उसरा शहीद गांव मकान बारिश में गिर गया। मकान से कुछ दूरी पर मौजूद इसमें रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना लोगों ने लेखपाल को दे दी है।
तीन दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महुली क्षेत्र के नाथनगर बड़का पुरवा निवासी अवधेश शर्मा पुत्र रामदौर शर्मा का खपड़ैल का मकान शनिवार की भोर में गिर गया। संयोग ठीक था का बारिश की बूंदें वहां टपकने लगी थी। जिसके कारण वहां से चारपाई हटाकर कूछ दूरी पर परिवार के लोग सो रहे थे। भोर में करीब 4:30 बजे मकान गिरा जिससे परिवार के लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

इसी तरह झिंगुरापार गांव निवासी सीताराम पुत्र रामबरन शर्मा परिवार के साथ टीन शेड के मकान में रह रहे थे। बारिश होने के चलते टीन शेड के नीचे दीवार में पानी आने लगा। रामबरन के अनुसार मकान गिरने के डर से पूरी रात वह चारपाई पर बैठे रहे। सुबह पांच बजे के लगभग वह अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में चले गए। सुबह छह बजे के लगभग एकाएक दीवार ढह गई, जिससे घर का सामान नष्ट हो गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों पीड़ितों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से खपरैल का मकान गिरा :
सेमरियावां।
क्षेत्र के उसरा शहीद गांव में एक व्यक्ति का खपरैल का मकान बारिश से गिर गया है।उसरा शहीद गांव के अब्दुल कादिर पुत्र हसन रजा ने बताया कि तीन दिन से लगातार भारी बारिश से खपरैल का रिहायशी मकान शनिवार को सुबह भर भरा कर गिर गया। हल्का लेखपाल विजय आजाद ने रिपोर्ट तहसीलदार को देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed