फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tight security during festivals; police on alert.

Sant Kabir Nagar News: त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस अलर्ट

Sun, 23 Aug 2026 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Tight security during festivals; police on alert.
संतकबीरनगर। रक्षाबंधन, श्रावण सोमवार और बारावफात को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक की। इसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई। एसपी ने त्योहारों के दौरान बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने थाना प्रभारियों और विवेचकों को पुरानी और लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। अनावश्यक रूप से किसी विवेचना को लंबित नहीं रखने तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में वांछित, पुरस्कार घोषित और न्यायालय से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाने और अपराधियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बाजारों, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमानुसार चेकिंग के साथ यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को भी कहा गया।
श्रावण सोमवार और बारावफात को लेकर संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, धार्मिक स्थलों और जुलूस मार्गों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने धर्मगुरुओं, आयोजकों और संभ्रांत लोगों से संवाद बनाए रखने तथा अफवाह फैलाने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
एसपी ने रात्रि गश्त की भी समीक्षा की। प्रमुख बाजारों, चौराहों, संवेदनशील स्थानों, बैंक-एटीएम, धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर चोरी, लूट और नकबजनी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने को कहा गया।

एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed