Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three Youths Killed as Bike Crashes into Parked Truck on Ram Janki Mar

संतकबीरनगर: रामजानकी मार्ग पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत; पसरा मातम

Sat, 21 Nov 2026 12:01 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 21 Nov 2026 12:01 PM IST
सार

एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर से पाराहर गोविंद में मातम छाया हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के कई घरों में गमजदा लोगों ने चूल्हे तक नहीं जलाए।

विज्ञापन
Three Youths Killed as Bike Crashes into Parked Truck on Ram Janki Mar
संतकबीरनगर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेलियागंज के पास करीब एक बजे उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों युवकों की जान चली गई। वे एक ही गांव के रहने वाले थे और शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, धनघटा क्षेत्र के पाराहर गोविंद गांव के तीन युवक गांव के ही एक युवक की शादी में शामिल होने गए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रामजानकी मार्ग पर तेलियागंज के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों युवकों की मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर से पाराहर गोविंद में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed