{"_id":"66242764580f3986f8010084","slug":"three-women-died-in-separate-accidents-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-113126-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग हादसों में तीन महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग हादसों में तीन महिलाओं की मौत
Sun, 21 Apr 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की ट्रेन के चपेट में आने से मौत
- दुधारा व सहजनवां क्षेत्र निवासी अलग-अलग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में अलग-अलग हादसों में तीन महिलाओं की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं दुधारा क्षेत्र निवासी एक महिला को संदिग्ध हाल में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा सहजनवां क्षेत्र निवासी एक महिला को परिजनों ने गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित करके कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया।
ट्रेन की चपेट से युवती की गई जान
कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव निवासी एक युवती की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का शव एचआर डिग्री कॉलेज के पीछे रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान प्रेमशीला (उम्र 22 वर्ष) पुत्री रामकमल निवासी सरैया के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा पूरा करके पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
शॉर्ट सर्किट से महिला की मौत
संतकबीरनगर। सहजनवां क्षेत्र निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिला अस्पताल ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। महिला की पहचान नीतू (उम्र 23 वर्ष) पत्नी गनेश निवासी गोविंदपुर थाना सहजनवां के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक शाॅर्ट सर्किट की वजह से महिला की मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
संतकबीरनगर। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुधारा क्षेत्र के कटया गांव निवासी खुशबू (26 वर्ष) पत्नी इंद्रेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खुशबू की स्थिति खराब होने के बाद उसे लेकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर आए परिजनों की माने तो खुशबू का पति बाहर रहता है। इधर वह पति के साथ रहने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी अनबन चल रही थी।