{"_id":"5abfc9d84f1c1bbe618b4cfe","slug":"three-tier-security-arrangement-for-cm-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा सीएम का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा सीएम का कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाअस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते कमिश्नर,डीआईजी,डीएम और एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर जहां सरकारी भवनों की रंगाई- पुताई और निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है, वहीं कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। होटल, ढाबे, सराय की सघन चेकिंग की जा रही है। किराएदारों का भी सत्यापन कराया जाएगा। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में सीएम के कार्यक्रम को संपंन कराने का खाका तैयार हुआ है। शनिवार को कमिश्नर और डीआईजी ने जिले में पहुंच कर तैयारियों का जायजा भी लिया।
कमिश्नर दिनेश सिंह और डीआईजी राकेश चंद्र साहू ने पुलिस लाइन में पहुंच कर हेलीपैड स्थल पर व्यवस्थाएं देखी और फिर वहां सुरक्षा को लेकर की गई व्यवस्था के बारे में एसपी से पूछताछ की। जिला अस्पताल में रंगाई-पुताई, सफाई और इंटरलॉकिंग निर्माण का जायजा लिया। कमिश्नर ने सीएमओ को चाक-चौबंद व्यवस्था की हिदायत दी। सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा।
स्टेडियम में तैयारियों के बाबत डीएम मार्कंडेय शाही ने कमिश्नर और डीआईजी को सीएम के कार्यक्रम रूप रेखा बताई। डीएम ने बताया कि अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए गए हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हेलीपैड से लेकर जिला अस्पताल और स्टेडियम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
सिविल पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात रहेेंगे। मार्गों पर जगह-जगह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिले में एएसपी के अलावा चार सीओ उपलब्ध हैं। इसके अलावा बाहर से भी एएसपी और सीओ को मिलाकर करीब एक दर्जन पुलिस अधिकारी आएंगे। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम स्थल के आसपास के मकानों के मालिकों से भी संपर्क स्थापित कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से निगरानी कराई जाएगी। शहर के किसी होटल, ढाबा, सराय या किराएदार के रूप में कोई संदिग्ध व्यक्ति तो निवास नहीं कर रहा है, इसके लिए सघन चेकिंग शुरू करा दी गई है।
ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी
सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क है। सभी चौराहों, तिराहों और प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। डीएम ने बताया कि मेंहदावल बाईपास, नेदुला चौराहा, डीघाबाईपास, सरैयाबाईपास, कांटे तिराहा, मधुकुंज तिराहा, मगहर तिराहा, धनघटा चौराहा और बखिरा नंदौर चौराहा आदि स्थलों की जांच कर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।