फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three teenagers from the same village died in the accident, seven injured

हादसे में एक ही गांव के तीन किशोर की मौत, सात घायल

Tue, 19 Oct 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three teenagers from the same village died in the accident, seven injured
हादसे में एक ही गांव के तीन किशोर की मौत, सात घायल
विज्ञापन

- बस्ती-बस्ता गांव से जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने ट्रैक्टर ट्राली से 30 लोग जा रहे थे लोहरौली बाजार
- गति तेज होने की वजह से दसावां स्थित मोबाइल टॉवर के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटा
- सूचना पर डीएम,एसपी,एडीएम,एएसपी भी जिला अस्पताल पहुंच कर जाना घायलों का हाल
अमर उजाला ब्यूरो
दुधारा/संतकबीरनगर। मंगलवार को क्षेत्र के दसावां स्थित मोबाइल टॉवर के पास मोड़ पर बच्चों से भरी ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित होकर पलट जाने से जहां तीन किशोर की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायलों को निजी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। एक साथ घायलों के पहुंचने से जिला अस्पताल में भी अफरा-तफरी मच गई। इधर सूचना पर डीएम, एसपी, एडीएम, एएसपी, सीओ , एसडीएम, कोतवाल जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना।

दुधारा क्षेत्र के बस्ती-बस्ता गांव से अलग-अलग वाहनों में सवार होकर लोग दिन में करीब डेढ़ बजे बेलहर कलां ब्लॉक के लोहरौली बाजार के जुलूस-ए मोहम्मदी में शामिल होने जा रहे थे। उसी जुलूस में शामिल होने के लिए एक ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर करीब 30 की संख्या में किशोर और बालक जा रहे थे। दुधारा-बेलहवा मार्ग पर दसावां गांव के पश्चिम मोबाइल टॉवर के मोड़ के पास जैसे ही लोग पहुंचे, वैसे ही तेज गति होने की वजह से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आगे की गाड़ी में जा रहे लोग और अगल-बगल के गांव के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्राली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। उसी बीच मौका देखकर ट्रैक्ट्रर चालक भाग निकला। हादसे में 12 वर्षीय तौहसीद पुत्र शाबिर अली की मौत हो गई। जबकि 15 वर्षीय अहमद फैज पुत्र मोहम्मद खालिद, 19 वर्षीय गुरफान अली पुत्र अमीर उल्लाह, 10 वर्षीय मोहम्मद आरिफ पुत्र वाहिद, नौ वर्षीय मोहम्मद सैफ पुत्र नसीर अहमद, 15 वर्षीय मोहम्मद सुल्तान पुत्र अकबर हुसैन, आठ वर्षीय अरमान पुत्र जाहिद अली, 15 वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र रसीद अहमद , 12 वर्षीय मोहम्मद कैफ अली पुत्र बसीर अहमद, 17 वर्षीय अहमद कमर पुत्र मोहम्मद हारून आदि घाल हो गए। ग्रामीणों ने निजी वाहनों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने तौहसीद को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अरमान, आरिफ, अली मोहम्मद शैफ और सुल्तान को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बस्ती-बस्ता गांव के प्रधान जोगेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ले जाते दौरान रास्ते में घायल सुल्तान और आरिफ की भी मौत हो गई। देर शाम दोनों के परिजन शवों को लेकर पोस्टमार्ट हाऊस पहुंच गए। इधर सूचना पर डीएम दिव्या मित्तल,एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह,एएसनी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, एसडीएम नवीन श्रीवास्तव, कोतवाल अनिल कुमार,चौकी इंचार्ज रजनीश राय आदि मौके पर पहुंच गए। डीएम ने डॉक्टरों से घायलों के बारे में पूछताछ किया और वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल जाना। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed