फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three teachers in charge of the recovery notice

वसूली के आरोप में तीन शिक्षकों को नोटिस

Mon, 25 Jul 2016 11:32 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Mon, 25 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
 Three teachers in charge of the recovery notice
नोटिस - फोटो : demo pic
 शिक्षकों से वेतन लगाने और सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली किए जाने के आरोप में सोमवार को तीन शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस जारी किया है। तीन दिन में नोटिस का जवाब न देने पर शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण के बाद सहायक अध्यापक के पद पर मौलिक नियुक्ति की गई। जिसके बाद शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से उनके शैक्षिक अंक व प्रमाण पत्रों के सत्यापन कराने के नाम पर सांथा और मेंहदावल में तैनात तीन शिक्षकों ने धन की डिमांड की गई। प्रमाण पत्रों के सत्यापन के नाम तीनों शिक्षकों पर तीन हजार प्रति शिक्षक वसूली करने का आरोप है। ये शिक्षक अपने को टेट मोर्चा का पदाधिकारी बताते है। इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि यदि वे टेट मोर्चे के पदाधिकारी हैं तो उक्त मोर्चे का पंजीकरण विषयक प्रमाण दिखाएं। इसके साथ ही लगे आरोपों पर जवाब दे। 
विज्ञापन


विरोध जताया  ः टेट मोर्चा के पदाधिकारी सोमवार को बीएसए से मिले और शिक्षकों के बकाया एरियर को दिलाए जाने की मांग की। इसके साथ ही तीन शिक्षकों पर लगे आरोपों को गलत बताया और जारी नोटिस को स्थगित करने की मांग रखी। शिक्षकों ने कहा कि तीनों शिक्षक विद्यालय पर समय से पहुंच कर पठन पाठन का कार्य करते हैं उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। वंदना सिंह, सोनिया दुबे, सुगधा अग्निहोत्री, नरेश कुमारी, कृति मिश्र, दिनेश कुमार शुक्ल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed