{"_id":"67439c1af72e500d02087ec7","slug":"three-students-selected-in-india-international-science-festival-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124362-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन छात्रों का इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन छात्रों का इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में चयन
Mon, 25 Nov 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
- एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के अटल टिंकरिंग लैब के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
- आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित होगा कार्यक्रम
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के अटल टिंकरिंग लैब के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कॉलेज के तीन छात्रों का चयन इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में हुआ है। यह कार्यक्रम आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित होगा।
अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र अजय कुमार का प्रोजेक्ट ऑटो पार्किंग स्ट्रेचर का चयन हुआ है। साथ ही अटल टिंकरिंग लैब के पूर्व छात्र प्रियांशु वर्मा का स्मार्ट डस्टबिन प्रोजेक्ट मिशन स्टार्टअप प्रोग्राम के लिए चयन हुआ है। वहीं पूर्व छात्र सुशांत यादव का स्मार्ट स्ट्रेचर प्रोजेक्ट यंग साइंटिस्ट इंडिया कॉन्क्लेव में पोस्टर प्रस्तुति के लिए चयनित हुआ है। यह सभी छात्र 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक आईआईटी गुवाहाटी में अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।
यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। इसमें भारत एवं पड़ोसी देशों के प्रतिनिधि भाग लेते हैं। कहा कि यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह एवं प्रबंधक अमरनाथ रूंगटा ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

राम प्रकाश।
विज्ञापन