फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three smart people arrested for cheating people by giving them bundles of paper

Sant Kabir Nagar News: कागज की गड्डियां थमाकर टप्पेबाजी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 05 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three smart people arrested for cheating people by giving them bundles of paper
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस ने टप्पेबाजी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए गोरखपुर के तीन शातिरों को धर दबोचा। उनके पास से टप्पेबाजी के 44,500 रुपये भी बरामद किए गए। ये कागज की गड्डियां दिखाकर टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि उपनिरीक्षक अशोक कुमार दुबे व मनीष कुमार जायसवाल को सूचना मिली कि तीन शातिर टप्पेबाज बरदहिया बाजार के पार्किंग स्थल के पास घूम रहे हैं और और वारदात करने के फिराक में हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे गोरखपुर, संतकबीरनगर व अन्य सीमावर्ती जनपदों में टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देते हैं। टप्पेबाजों में से एक अरुण कुमार बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण के बगहा थानांतर्गत पाकड़ गांव का निवासी है तथा गोरखपुर के लाल डिग्गी, हाबर्ट बंधे पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर टप्पेबाजी का एक केस गोरखपुर में दर्ज है। वहीं राजघाट थानांतर्गत लाल डिग्गी निवासी रघुवीर पर टप्पेबाजी के पांच केस गोरखपुर के तिवारीपुर और राजघाट थाने में दर्ज हैं। तीसरे आरोपी किशन डोम पर गोरखपुर के कैंट, कोतवाली व राजघाट थाने में कुल पांच केस दर्ज हैं। इसके खिलाफ राजघाट थाने की पुलिस ने 2021 में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed