{"_id":"6a679d0755d6957ac208afbf","slug":"three-police-personnel-suspended-for-indiscipline-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154527-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अनुशासनहीनता में तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अनुशासनहीनता में तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने विभाग में अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसपी के अनुसार, सशस्त्र पुलिस के आरक्षी पन्नेलाल 10 मई 2026 को सात दिन के आकस्मिक अवकाश पर गए थे। अवकाश समाप्त होने के बाद बिना किसी वैध कारण और अनुमति के ड्यूटी पर नहीं लौटे। वहीं रिक्रूट आरक्षी दिव्यम मिश्रा नौ अगस्त 2025 को दो दिन के आकस्मिक अवकाश पर जाने के बाद अनुपस्थित रहे।
रिक्रूट आरक्षी अभिषेक सिंह चौहान भी 19 अक्टूबर 2025 से बिना स्वीकृत अवकाश और पूर्व अनुमति के ड्यूटी से गायब पाए गए। पुलिस अधीक्षक ने तीनों का आचरण उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विपरीत मानते हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दंड एवं अपील नियमावली-1991 के नियम 17(1)(क) के तहत विभागीय कार्रवाई संस्थित करते हुए निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में तीनों पुलिसकर्मियों का संबद्धीकरण पुलिस लाइंस से किया गया है।
विज्ञापन
उन्हें सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि जनपद पुलिस में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जवाबदेही से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
सेवा नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भविष्य में भी निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन के आरोप में महिला कांस्टेबल की जांच के आदेश
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन के आरोपों के मामले में एसपी संदीप कुमार मीना ने महिला कांस्टेबल अनुपमा पांडेय के विरुद्ध प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है कि मामले की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं नियमानुसार जांच कर आख्या प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आवश्यक विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस विभाग के अनुसार, फिलहाल यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच के लिए की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। संवाद