{"_id":"69f9032dad1a447cfc034245","slug":"three-petrol-pumps-run-dry-in-mehdawal-people-face-hardship-for-fuel-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150078-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में तीन पेट्रोल पंप ड्राई, तेल के लिए परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में तीन पेट्रोल पंप ड्राई, तेल के लिए परेशान हुए लोग
विज्ञापन
मेंहदावल। पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि मेंहदावल में तीन पेट्रोल पंप बंद हैं। क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। समय से पेट्रोल पंपों को तेल नहीं मिलने के कारण पंप ड्राई हो रहे हैं। उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
मेंहदावल क्षेत्र में तीन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल तथा डीजल न होने से पंप ड्राई हो गए हैं। नगर के बाईपास मार्ग पर स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर चार दिनों से डीजल और पेट्रोल नहीं है, वहीं तहसील मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल उपलब्ध नहीं है। नगर क्षेत्र के गनवरिया मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर भी तेल न होने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
डीजल और पेट्रोल की किल्लत के लोग परेशान हैं। पेट्रोल पंप मालिक से लेकर उपभोक्ता तक परेशान हैं। डीजल तथा पेट्रोल का अभाव वाहन स्वामियों के लिए भी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। लोगों को पेट्रोल तथा डीजल लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
शादी के समय पंपों पर तेल न होने से लोग वाहनों में तेल डलवाने के लिए लोग दूसरे पंपों पर लाइन लगाने को विवश हैं। क्षेत्र के मंटू, रामजी, विनोद, सुरेंद्र ने बताया कि क्षेत्र के पंपों पर पेट्रोल नहीं मिला तो बाइक में तेल डलवाने के लिए दूसरे पंप पर जाना पड़ रहा है। डीजल की कमी के चलते चार पहिया वाहनों के संचालन में परेशानी हो रही है। बुकिंग वाले वाहनों में तेल डलवाने के लिए वाहन चालक दूसरे पंपों पर जा रहे हैं। यह समस्या तहसील क्षेत्र में कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है।
लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर निर्धारित राशि में तेल भी दिया जा रहा है वहीं तेल की कमी के कारण परेशानी भी हो रही है, दूसरी ओर पंपों पर तेल खत्म होने की स्थिति में दूर दराज जाकर वाहन में तेल भरवाना पड़ रहा है।