फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three person arresting

Sant Kabir Nagar News: पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न दर्ज, सास-ससुर हिरासत में

Wed, 05 Jul 2023 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
three person arresting
धनघटा। महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर में मंगलवार देर शाम नशेड़ी पति ने पत्नी की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पीड़ित भाई ने बुधवार को पति, सास, ससुर के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सास, ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के आलापुर क्षेत्र के हथिनाराज निवासी शैलेंद्र गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता का आरोप है कि उसकी बहन संयोगिता गुप्ता की शादी 21 फरवरी 2016 को हरिहरपुर निवासी राकेश उर्फ वीरू गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बहनोई ने उसकी बहन को मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि बहनोई पैसे की मांग करता था। इसके लिए कई बार महुली थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपी राकेश गुप्ता उर्फ बीरू गुप्ता को पकड़ कर थाने ले जाती थी और समझाकर भेज देती थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी राकेश गुप्ता की आदतों में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद भी उसकी बहन को मारता-पीटता था। इसमें ससुर रामनाथ और सास कुंता देवी का पूरा सहयोग रहता था। मंगलवार की रात आठ बजे महुली पुलिस के जरिये बहन की हत्या की सूचना मिली। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति राकेश गुप्ता उर्फ बीरू गुप्ता, ससुर रामनाथ गुप्ता, सास कुंता देवी के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया। आरोपी ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने जेल भेज दिया, जबकि फरार आरोपी पति की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed