फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three hundred village have no electricity

जिले के करीब तीन सौ गांवों में बिजली गुल

Wed, 10 Jul 2019 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
three hundred village have no electricity
बौरव्यास में विजली के तार पर गिरा पेड़। - फोटो : KHALILABAD
जिले के करीब तीन सौ गांवों में बिजली गुल
विज्ञापन

- बारिश के चलते लोकल फाल्ट की समस्या हुई गंभीर, उपभोक्ता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। तीन दिन से हो रही बारिश के कारण जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। स्थिति यह है कि करीब 300 गांवों की बिजली गुल है। कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में लगे हैं। जहां आपूर्ति बहाल भी हो रही है तो वहां भी कुछ ही घंटे में फिर ध्वस्त हो जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लगातार हो रही बारिश विद्युत उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है। शहर से लेकर गांव तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बारिश के चलते प्रभावित हुई है। कारण यह है कि जर्जर तारों व पोलों के सहारे की जा रही आपूर्ति बीच-बीच में दगा दे जा रही है। खलीलाबाद शहर में बार-बार बिजली कट जा रही है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। कर्मचारी एक मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बहाल कर रहे हैं तो दूसरे मोहल्ले में दिक्कत आ जा रही है। मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े गड़सरपार, निचौरा, धवरिया, पखुआपार, नहसापार, केरमुआ माफी, चकदही, धरैची, दुबौली, बनकटवा, शिवापार, राउतपार आदि गांवों में तीन दिन में मुश्किल से दस घंटे बिजली आपूर्ति मिल सकी है। लोकल फाल्ट के कारण यह समस्या बनी हुई है। सूचना के बाद कर्मचारी पहुंच रहे और आपूर्ति बहाल कर रहे हैं लेकिन फिर कुछ घंटे में ही आपूर्ति ठप हो जा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसी ही स्थिति मुखलिसपुर फीडर से जुड़े गांवों की भी है। इस क्षेत्र में भी दो दिन से आपूर्ति ठप है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। नंदौर, बेलहर कला, मेंहदावल, बखिरा, कैथवलिया आदि क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित है। बारिश होने तथा बिजली न आने के कारण रात में लोग जहरीले जीव जंतुओं के भय से परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता उपेंद्र, दिनेश कुमार चौधरी, राकेश कुमार, सुनील, विजय प्रकाश आदि ने कहा कि जर्जर तार व पोल न बदले जाने के कारण बारिश में समस्या पैदा हुई है और बिजली आपूर्ति बाधित है। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि समस्या का निदान हो सके। अधिशाषी अभियंता विद्युत निगम संजय कुमार सिंह ने कहा कि बारिश लगातार हो रही है जिसके कारण समस्या पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि फाल्ट ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed