{"_id":"644eb4793312cf3a0b0e6234","slug":"three-henchmen-of-car-rider-interstate-khalilabad-news-c-7-1-147234-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कार सवार अंतरजनपदीय शातिर चोर गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कार सवार अंतरजनपदीय शातिर चोर गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने कांटे तिराहा और बूधा कला के बीच से रविवार को कार सवार अंतर जनपदीय चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से चोरी के जेवरात, 83,000 रुपये, दो अदद 315 बोर का कट्टा व चार अदद कारतूस बरामद किया। पुलिस ने चोरी की सात वारदातों का पर्दाफाश किया। पकड़े गए चोर हिस्ट्रीशीटर बताए गए हैं।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर कोतवाल सर्वेश राय और एसओजी प्रभारी श्री प्रकाश यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग से कांटे और बूधा तिराहे के बीच से कार सवार तीन अंतर जनदीय शातिर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा।
पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान खुशीराम निवासी खेतुआपुर थाना इमिलिया सुलतानपुर जनपद सीतापुर, योगेंद्र सिंह निवासी निजामपुर निकटी थाना खीरी जनपद खीरी लखीमपुर, संदीप कुमार निवासी फर्रकपुर थाना इमिलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर के रूप में हुई। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की पीले और सफेद धातु के गहनों व 83000 रुपये तथा एक कार, दो कट्टा 315 बोर, चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन लोगों का एक साथी आकाश कुमार निवासी बीबीपुर थाना इमिलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर है, जो हम लोगों के साथ मिलकर इसी कार से जा जाकर घूम फिर कर चोरी करता है। चोरी किए गए सामान को फुटकर में बेचकर व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
चारों लोग मिलकर इसी कार से 22/23 अप्रैल की रात में नेशनल हाईवे पर पिपरा कला में ओमप्रकाश अग्रहरि के मकान में चोरी की। 28 मार्च की रात कोतवाली क्षेत्र के तेनुआरी कटाई में बगीचे के पास सुशील कुमार त्रिपाठी के मकान में चोरी की। 27 मार्च की रात बखिरा क्षेत्र के धनखिरिया (तेतरिया) के जगदीश निषाद के मकान में चोरी की वारदात की। 28 दिसंबर 2022 की रात में दुधारा क्षेत्र के धवरिया में जगत नारायण पांडेय के मकान में चोरी की। 28 अप्रैल की रात अयोध्या के देवराकोट में अर्जुन सिंह एवं अवधेश प्रताप सिंह के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 22 अप्रैल की रात देवराकोट में ही गुरुप्रसाद के मकान में चोरी की।
आरोपी खुशीराम ने बताया कि 22 अप्रैल की रात पिपराकला में पीले व सफेद धातु के मिले बिछुआ और अंगूठी तेनुआरी कटाई के चोरी के हैं। आरोपी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जो उसके पास 37,000 रुपये और एक जोड़ी कान का झाला व अंगूठी पीली धातु का मिला है, वह पिपराकला का एवं एक जोड़ी कान का दो तल्ला झुमका, तेनुहारी कटाई का एवं एक जोड़ी सफेद धातु की पायल धनखिरिया (तेतरिया) के चोरी का हिस्सा का है।
पिपराकला की चोरी का शेष 46,000 रुपये बैंक में जमा किया है, जबकि आरोपी संदीप कुमार ने बताया कि एक जोड़ा सफेद धातु का पॉयजेब पिपराकला के चोरी का तथा शेष पीली धातु का एक जोड़ी झुमका व व एक अंगूठी तेनुहारी कटाई से चुराया गया है।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी खुशीराम और योगेंद्र अपने-अपने थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।