फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three doctor found absent

सीएमओ के निरीक्षण में तीन चिकित्सक समेत पांच कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन रोका

Sun, 24 Jul 2022 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
three doctor found absent
सीएमओ के निरीक्षण में तीन चिकित्सक समेत पांच कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन रोका
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह ने शनिवार को सीएचसी मेंहदावल का निरीक्षण किया। तीन चिकित्सक व दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने इनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया।

सीएमओ दोपहर 12:45 बजे सीएचसी मेंहदावल पहुंचे। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार और डॉ रवि कुमार अनुपस्थित थे। अवकाश से संबंधित प्रार्थना पत्र नहीं था। नेत्र सर्जन डॉ वीके यादव दो दिन से अनुपस्थित मिले। वरिष्ठ लिपिक रेखा श्रीवास्तव और काउंसलर मनोरमा सिंह भी अनुपस्थित थीं। पूछताछ में पता चला कि ये लोग अस्पताल नहीं आए हैं। उन्होंने इन लोगों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। साथ ही अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया। अस्पताल के निरीक्षण के में एलटी मनोज ने बताया कि लैब में सीबीसी एवं अन्य मशीनें इंस्टॉल नहीं हैं। सीएमओ ने जब प्रपत्र को चेक किया तो पता चला कि मशीनें इंस्टॉल हैं। उन्होंने नाराजगी जताई और एलटी को मशीनों से मरीजों की जांच करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों से दवा व इलाज के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने कहा कि वार्ड में मरीज के साथ एक ही तीमारदार होना चाहिए, जिससे वार्ड में भीड़ न लगे। सीएमओ के निरीक्षण के अस्पताल कर्मियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed