फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three cases, including reader and lawyer

पेशकार और वकील समेत तीन पर केस दर्ज

Sat, 04 Mar 2017 11:35 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three cases, including reader and lawyer
फाइल फोटो - फोटो : वकीलों का प्रदर्शन
 दो दिन पूर्व कोर्ट से फाइल गायब होने के मामले में पुलिस ने पेशकार, अधिवक्ता समेत तीन लोगों पर गबन, चोरी और षडयंत्र का केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद शनिवार को पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।       
विज्ञापन

कोतवाल कमला यादव ने बताया कि दो मार्च को सीजेएम कोर्ट से मारपीट के एक मामले की फाइल गायब हो गई थी। पेशकार वारिश अली सिद्दीकी ने सीजेएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप मढ़ा कि एनसीआर की उस पत्रावली के अधिवक्ता के सी पांडेय और उनके मुव्वकिल रघुपति पांडेय आए और हस्ताक्षर करने व तिथि नोट करने के लिए पत्रावली उनसे मांग कर लिए। कार्य व्यस्तता की वजह से वह तुरंत ध्यान नहीं दे पाए। आरोप था कि दोनों लोग पत्रावली लेकर भाग गए, वापस नहीं किए। दोनो लोगो ने पत्रावली चोरी कर लिया। आगे बताया कि सीजेएम के आदेश के बाद अधिवक्ता के सी पांडेय व रघुपति पांडेय और पेशकार वारिश अली सिद्दीकी के खिलाफ पत्रावली षंडयंत कर गबन व चोरी कर लेने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जबकि अधिवक्ता के सी पांडेय का आरोप था कि इस मामले में आरोपी बनाए गए रघुपति पांडेय उनके मुव्वकिल नहीं है। पेशकार ने झूठा आरोप मढ़ते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। फाइल संभालने की जिम्मेदारी पेशकार की होती है। घटना के दिन मामले के चारों आरोपियों की हाजिरीमाफी पड़ी थी। उस मामले में रघुपति पांडये आरोपी नहीं है। जो मुकदमा दर्ज हुआ, उसकी जांच में सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन

    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed