{"_id":"67e444f90678246ed4064800","slug":"three-accused-of-theft-in-school-arrested-cash-recovered-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130416-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूल में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूल में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद
Wed, 26 Mar 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
संतकबीरनगर। दुधारा थाने की पुलिस ने नूर करीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल बढ़या माफी में चोरी करने आरोप में दो युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों कब्जे से चोरी के डेढ़ लाख रुपये बरामद किया है।
जानकारी देते हुए सीओ सदर अजीत चौहान ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने 25 मार्च को सूचना दी कि 23 मार्च की रात स्कूल के ऑफिस का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 1,51,380 रुपये चोरी करने की शिकायत दी थी। मामले में पुलिस को बुधवार को चोरों के बढ़यामाफी स्थित नूर मोटर गैरेज के पीछे होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके से जीशान अहमद और मो. अरमान निवासी बढ़यामाफी के साथ ही एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि 23 मार्च की रात में स्कूल की चहारदीवारी फांदकर जीशान और बाल अपचारी अंदर चले गए और मो. अरमान निगरानी करने लगा। जीशान ने पास में रखी लोहे की सरिया से स्कूल के ऑफिस का ताला तोड़ा। अंदर घुसे तो पता चला कि कैमरा लगा है जिसे उन्होंने तोड़ दिया गया। उसके बाद अलमारी को लोहे की सरिया से खोलकर उसमें रखे 1,51,380 रुपये चोरी कर लिए। जिसमें से 1380 रुपये तीनों ने खाने-पीने में खर्च कर दिया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर नाबालिग को बाल सुधार गृह और युवकों को जेल भेज दिया।