{"_id":"68b5db9b2d9a6701e505306f","slug":"three-accused-of-snatching-were-arrested-by-the-police-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137804-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छिनैती के तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छिनैती के तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Mon, 01 Sep 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में पिछले सप्ताह में हुई छिनैती के मामले में तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपियों के पास महिलाओं से छीना गया तीन मंगलसूत्र व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा गांव निवासी हेवंती देवी के साथ 29 अगस्त को गांव के पास उनके गले से दो अज्ञात व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र झीन लिया।
इसी तरह 28 अगस्त को रिंकी देवी निवासी तेनुहारी दोयम के गले से चुरेब रेलवे क्रासिंग के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर मंगल सूत्र झीनकर भाग गए थे।
विज्ञापन
मामले में कोतवाली खलीलाबाद थाना पर केस दर्ज करके पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय व प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल अजय सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी महिपाल निवासी ग्राम लहुरादेवा थाना कोतवाली खलीलाबाद, सूरज अग्रहरी निवासी ग्राम लहुरादेवा और रोहित निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती को झपटमारी के तीन मंगलसूत्र व घटना में प्रयुक्त एक बाइक के साथ खम्हरिया मोड के निकट बूधाखुर्द की तरफ से आने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया, जिनके खिलाफ लिखा पढ़ी की कार्रवाई पूरी करके जेल भेजा जा रहा है।