फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three accused arrested for fraud committed under the pretext of occult rituals and cleaning gold.

Sant Kabir Nagar News: तंत्र-मंत्र और सोना साफ करने के नाम पर ठगी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for fraud committed under the pretext of occult rituals and cleaning gold.
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने तंत्र-मंत्र और सोना साफ करने के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मंगलसूत्र, 14 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों का संबंध जिले के बखिरा थाना क्षेत्र से है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार निवासी रमवापुर कुसरुखुर्द, विकास निवासी रमवापुर कुसरुखुर्द तथा विनोद वर्मा निवासी भिटवा थाना बखिरा के रूप में हुई है। तीनों को शुक्रवार को प्रेमा स्कूल के पश्चिम कांटे मोड़ के पास स्थित एक बाग से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि 10 जून 2026 को अरविंद और विकास ने मेंहदावल थाना क्षेत्र के मधईपुर गांव की एक महिला को तंत्र-मंत्र कराने का झांसा दिया। विश्वास में लेकर उससे नकदी और मंगलसूत्र हड़प लिया। इस मामले में मेंहदावल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपी उसी मंगलसूत्र को विनोद वर्मा को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने मौके से मंगलसूत्र बरामद कर लिया।
--------------
सेंधमारी और सोना साफ करने के बहाने भी की थी वारदात
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 20 फरवरी को बेलहरकला थाना क्षेत्र के भगौसा गांव में एक घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। वहीं 15 फरवरी को खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गोरखल गांव में सोना साफ करने के बहाने एक बुजुर्ग महिला और दूसरी महिला से जेवर ठग लिए थे।

आरोपियों ने बताया कि चोरी और ठगी से मिले जेवरात कम कीमत पर अज्ञात लोगों को बेच दिए थे। उनसे प्राप्त धनराशि अपने डेरे पर रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed