{"_id":"67be0859c043b2cee80b8b0b","slug":"threatened-to-kill-cmo-by-threatening-the-name-of-public-representative-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129106-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जन प्रतिनिधि के नाम की धौंस देकर सीएमओ को मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जन प्रतिनिधि के नाम की धौंस देकर सीएमओ को मारने की दी धमकी
Tue, 25 Feb 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में सीएमओ से तू तू मैं मैं करते एक जनप्रतिनिधि का खास बताने वाले युवक
संतकबीरनगर। खुद को एक जन प्रतिनिधि का खास बताते हुए मनबढ़ युवकों ने मंगलवार को सीएमओ के दफ्तर में हंगामा करते हुए उन्हें मारने धमकी दी। आरोप है कि युवक आयुष भर्ती में अपने लोगों के चयन के लिए दबाव बना रहे थे। विवाद बढ़ने पर सीएमओ ने इसकी सूचना डीएम को दी। मौके पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को सीएमओ के कमरे से बाहर निकाला।
डीएम को दिए शिकायत पत्र में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि मंगलवार को तीन युवक उनके कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान वह एसीएमओ डाॅ. महेंद्र प्रसाद और डाॅ. राम रतन के साथ 25 फरवरी को होने वाली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को लेकर चर्चा कर रहे थे। तीनों युवकों में से एक ने सीएमओ से कहा कि आपसे दो मिनट अकेले में कुछ निजी बात करनी है। इस पर सीएमओ ने कहा कि कार्यालय में कोई भी निजी बात नहीं होती है, सभी सरकारी कार्य और शिकायतों की सुनवाई अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में की जाती है।
सीएमओ का कहना है कि इस पर वह युवक उग्र हो गया और कहने लगा कि जो आपके यहां आयुष की जो भर्तियां हो रही हैं, उसमें मेरे आदमी अवश्य रखे जाएं। आरोप है कि सीएमओ ने नियमानुसार भर्ती की बात कही तो युवक गालियां देने लगा और धमकाते हुए बोला कि, अगर हमारे लोगों की भर्ती नहीं हुई इसी चेंबर में मारेंगे और कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकेगा।
विज्ञापन
आरोपी सीएमओ की तरफ लपका लेकिन वहां मौजूद डाॅ. राम रतन और डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बीच-बचाव किया। सीएमओ कार्यालय में शोर सुनकर विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हंगामा कर रहे युवकों ने सीएमओ पर ढाई लाख रुपये लेकर भर्ती करने का आरोप लगाया। सीएमओ ने डीएम को शिकायत पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।