फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Threatened at home, young man hanged himself and died

Sant Kabir Nagar News: घर पर धमकी देकर युवक ने लगाया फंदा, मौत

Wed, 26 Nov 2025 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Threatened at home, young man hanged himself and died
- पेड़ की डाल से लटका मिला शव, धनघटा के चपरापूर्वी गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बईसा स्थित एक बाग में बुधवार की दोपहर पेड़ की डाल में साड़ी के फंदे से 25 वर्षीय युवक का शव लटका पाया गया। युवक चपरा पूर्वी गांव का निवासी था। बुधवार की सुबह पारिवारिक विवाद के बाद युवक आत्महत्या की धमकी देकर घर से निकला था। लगभग दो घंटे बाद बइसा के निकट बाग में उसके शव को लोगों ने पेड़ से लटका देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के प्रयास से शव की पहचान की। पुलिस शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

ग्राम चपरा पूर्वी निवासी राहुल (25) पुत्र राजकरन कन्नौजिया का बुधवार की सुबह परिवार के सदस्यों से किसी बात पर विवाद हो गया। पारिवारिक विवाद के बाद राहुल नाराज होकर घर से मां की साड़ी लेकर निकला। उसने घर से निकलते समय आत्महत्या करने की बात परिजनों को बताई, लेकिन परिवार के सदस्यों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लगभग दो घंटे बाद युवक का शव निकट के गांव बईसा के पास एक पेड़ से लटका पाया गया। लोगों ने शव देख शोर मचाया। बाग में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed