{"_id":"572a39a14f1c1b12215cd1f0","slug":"third-on-the-list-pointed-finger","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी सूची पर भी उठाई उंगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी सूची पर भी उठाई उंगली
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Wed, 04 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल भर्ती चयन के अंतिम परिणाम को लेकर एक बार फिर उंगली उठने लगी है। आरक्षण में गड़बड़ी को लेकर दो बार परिणाम बदलने के बाद अब तीसरी बार संशोधित सूची जारी हुई, लेकिन एक बार फिर अभ्यर्थियों ने आरक्षण के नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आपत्ति की है। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच कराने और नए सिरे से सूची जारी करने की मांग किया है।
लेखपाल भर्ती के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब पहली बार सूची जारी की गई तो आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगा। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद सूची निरस्त कर दी गई और दूसरी सूची जारी की गई। इस पर भी आपत्ति दर्ज कराई गई, फिर जांच हुई तो शिकायत सही मिली और वह सूची भी निरस्त कर दी गई। अब तीसरी बार संशोधित सूची जारी की गई है। सूची जारी होने के बाद एक बार फिर आरक्षण मेें गड़बड़ी का आरोप लग रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सूची पर आपत्ति दर्ज कराई। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण में गड़बड़ी की गई है, जिसके कारण पहले चयनित कई अभ्यर्थी तीसरी सूची से बाहर हो गए।
आरोप था कि तीसरी सूची में अनारक्षित 25 महिलाएं, पिछड़ा वर्ग 36, अनुसूचित जाति की तीन महिलाए चयनित हुई है। जबकि इसके पहले की जारी गई सूची में अनारक्षित में 33 महिलाए, पिछड़ा में 18, अनुसूचित जाति में 14 और अनुसूचित जन जाति में एक महिला का चयन हुआ था। ऐसे में आरक्षण में हेराफेरी करके तीसरी सूची जारी की गई है। अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच कराकर नए सिरे से सूची जारी करने की मांग किया। डीएम को ज्ञापन देने वालों में गंगा सागर, गोविंद कुमार गुप्ता, धर्मवीर पटेल, अलका गुप्ता, रंजीत कुमार मौर्य, राकेश कुमार, सुबोध कुमार, धर्मेंद्र पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परिणाम की तीसरी सूची जारी कर दी गई है। सूची में आरक्षण के मानक को ध्यान में रख कर तैयार की गई है। शासन स्तर से तय महिला आरक्षण को चयन सूची में सम्मिलित किया गया है। दूसरी सूची बनाते समय महिला आरक्षण में चूूूूक हो गई थी। इसे निरस्त कर दी गई थी, लेकिन तीसरी सूची में कोई गड़बड़ी नहीं है। ऐसे में यह फाइनल सूची है और इसमें किसी तरह के संशोधन की फिलहाल कोई गुंजाइश नहीं है।
डॉ. सरोज कुमार ,डीएम