{"_id":"62f004264953344b631f7f75","slug":"thieves-took-away-the-cash-khalilabad-news-gkp4464031153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से दो लाख 80 हजार कैश उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से दो लाख 80 हजार कैश उठा ले गए चोर
विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे पर स्थित एक मार्ट में चोरो की सूचना पर पहुंचे सीओ और व्यापारियों से बात चीत की।स
- फोटो : KHALILABAD
दुकान से दो लाख 80 हजार कैश उठा ले गए चोर
सीसीटीवी, डीवीआर व अन्य सामान की भी चोरी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहे पर एक दुकान में शनिवार रात चोरों ने हाथ साफ किया। दुकान में रखे दो लाख 80 हजार रुपये नकद समेत सीसीटीवी व अन्य सामान उठा ले गए। सीओ सिटी ने मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है।
शहर के बरई टोल के रहने वाले राजीव कुमार चौरसिया ने बताया कि उनकी मुखलिसपुर चौक पर किराने की बड़ी दुकान है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह नौ बजे के करीब जब उन्होंने दुकान खोला तो अंदर सामान बिखरा था। कैश काउंटर रखे दो लाख 80 हजार रुपये नहीं थे। दुकान के पीछे छत का राड तोड़कर चोर दुकान में आए थे।
चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया गया है। फोरेंसिक टीम और एसओजी को चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया है।