फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There will be route diversion in the city today, if you go out, first know about the route

Sant Kabir Nagar News: आज शहर में रहेगा रूट डायवर्जन, निकले तो पहले रास्ते के बारे में जान लें

Tue, 16 Jul 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
There will be route diversion in the city today, if you go out, first know about the route
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में बुधवार मोहर्रम त्योहार को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर रूट डायवर्जन रहेगा। पुलिस प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जुलूस के समय शहर के मेंहदावल बाईपास, डीघा, सरैया, नेदुला चौराहा विधियानी आदि स्थानों से शहर में गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार बदले हुए मार्ग से लोगों को शहर में प्रवेश दिया जाएगा। स्थानीय पुलिस के सहयोग में अतिरिक्त कर्मी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मोहर्रम के त्योहार की तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा का प्रबंध किया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो इसके लिए स्थानीय पुलिस के अलावा आठ इंस्पेक्टर, 98 कांस्टेबल, 36 महिला कांस्टेबल एक कंपनी पीएसी, दस क्यूआरटी और एक रिजर्व टीम बनाई गई है। जो अपने निर्धारित सुरक्षा प्वाइंटों पर मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेगी। इनकी समय-समय पर माॅनिटरिंग उच्चाधिकारी करेंगे। किसी भी तरह की आराजकता की स्थिति से निपटने के लिए सभी जुलूसों की वीडियो व फोटोग्राफी करने के लिए पुलिस टीम को सादी वर्दी में लगाया गया है। वहीं लोकल इंटेलीजेंस की टीम भी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर हर परिस्थिति पर अपनी नजर रखकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करने का काम करेगी।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से होगी शहर की निगरानी
खलीलाबाद शहर में पुलिस ने इस बार ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी करने का निर्णय लिया है। जुलूस के समय विभिन्न स्थानों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही यूपी 112 की पुलिस टीम के लिए भी ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित करके सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यकता अनुसार सील रहेगा शहर
खलीलाबाद शहर में जुलूस के समय आवश्यकता अनुसार सील किया जाएगा। शहर के मेंहदावल बाईपास, डीघा, सरैया, नेदुला चौराहा विधियानी आदि स्थानों से शहर में गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। जुलूस के समय आने जाने वाले वाहनों को बदले हुए मार्ग से शहर में प्रवेश दिया जाएगा।
इन मार्गों से भेजे जाएंगे वाहन
गोरखपुर से आंबेडकरनगर जाने वाले वाहनों को सरैया बाईपास से मोती चौराहा, विधियानी होते हुए भेजा जाएगा। उसी तरह से आंबेडकरनगर से आने वाले वाहनों को इसी रास्ते से अपने गंतव्य को भेजा जाएगा। शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय जी स्थान, बरदहिया बाजार, बंजरिया मार्ग आदि जगहों पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।

मोहर्रम पर सुरक्षा का प्रर्याप्त प्रबंध किया गया है। स्थानीय पुलिस फोर्स के सहयोग में अतिरिक्त पुलिस टीम को लगाया गया है। सभी के लिए ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित किया गया है। किसी को भी अराजकता फैलाने अथवा माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी। ऐसा करने वालों के साथ पुलिस कठोरता से पेश आएगी।
शशिशेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed