फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There will be protest against corruption in DIOS office, strategy made

Sant Kabir Nagar News: डीआईओएस कार्यालय के भ्रष्टाचार का होगा विरोध, बनाई रणनीति

Fri, 22 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
There will be protest against corruption in DIOS office, strategy made
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को शिक्षक संवाद कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक एएचएग्री. इंटर कालेज दुधारा में संपन्न हुईं। जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि शिक्षक संवाद के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के भ्रष्टाचार की निरंतर शिकायत मिल रही है। अब जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय रात्रि 10 बजे तक संचालित किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि कार्यालय में कई संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की शिकायत मिल रही है। विभाग की बदनामी हो रही है। भ्रष्टाचार का विरोध किया जाएगा और मामले की गंभीरता से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने कहा कि शिक्षक संवाद के माध्यम से समस्याओं को संग्रहित किया जा रहा है। जल्दी ही सभी प्रकरणों को सम्मिलित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 24 अगस्त को लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षक समस्याओं को लेकर फिर से आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में कुशुरू खुर्द विद्यालय में मृतक आश्रित की नियुक्ति व डीएवी इंटर कॉलेज में अनुचर के पदोन्नति का मामला भी उठाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed