{"_id":"655670b2f6a3d120c403fd64","slug":"there-will-be-a-ban-on-entry-of-big-vehicles-in-the-city-on-chhath-festival-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5578-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छठ पर्व पर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छठ पर्व पर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
Fri, 17 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर मेंहदावल बाईपास पर डायवर्जन की तैयारी करते टीआई।
संतकबीरनगर। छठ पर्व पर शहर में होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन किया है। इसके तहत रविवार और सोमवार की सुबह शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। शहर में प्रवेश के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। सिर्फ दो पहिया वाहन और अन्य जरूरी वाहन ही शहर में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी।
छठ पर्व रविवार की शाम और सोमवार की सुबह मनाया जाना है। इसके लिए शहर के पक्का पोखरा, गोला बाजार स्थित पोखरा और शुगर मिल पोखरा के पास पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लगती है। सबसे ज्यादा भीड़ पक्का पोखरा पर होती है। यह आजाद चौक से कुछ दूरी पर है और खलीलाबाद-धनघटा मार्ग के वाहन भी आजाद चौक होते हुए जाते है। इसके साथ ही लोग अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसको देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से डायवर्ट कर दिया गया है। रविवार को दो बजे से पर्व की समाप्ति तक और सोमवार की सुबह से पर्व की समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इसके साथ ही शनिवार को दिन में भी बड़े वाहनों को शहर में नहीं जाने दिया जाएगा। इसमें खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि वाहन शहर में न जा सकें। इसके अलावा मोती चौराहे पर बैरिकेडिंग होगी और मुखलिसपुर ओवरब्रिज के पास बैरिकेडिंग करेंगे ताकि धनघटा की तरफ से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश न कर पाए। नेदुला बाईपास से शहर में प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग होगी। इसके लिए यातायात पुलिस कर्मी, पीआरडी जवान और होमगार्ड की डयूटी निर्धारित की गई है। बाहर से आने वाले वाहन जो धनघटा जाना चाहते है वह मोती चौराहा और विधियानी होते हुए जाएंगे। धनघटा की तरफ से आने वाले वाहन विधियानी, मोती चौराहा और सरैया होते हुए जाएंगे।
00
छठ पर्व पर रविवार की शाम और सोमवार की सुबह शहर में भीड़ को देखते हुए बड़े वाहन के साथ ही कार का प्रवेश भी रोका गया है। इसके लिए शहर में प्रवेश के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। सिर्फ बाइक व अन्य छोटे वाहन ही शहर में आ सकेंगे। यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। -परमहंस, यातायात प्रभारी