फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was silence in Baridiha village due to fear of monkeys.

Sant Kabir Nagar News: बंदरों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, घरों में दुबके

Sun, 15 Dec 2024 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
There was silence in Baridiha village due to fear of monkeys.
बंदरों के भय से बारीडीहा गांव में पसरा सन्नाटा।
धनघटा। क्षेत्र के बारीडीहा गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। बंदरों के खौफ के कारण घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। रविवार को बुजुर्ग पल्टन की बंदरों के हमले में मौत के बाद गांव में सन्नाटा रहा। बंदर घरों की छतों पर नजर आए। बारीडीहा गांव निवासी करमहुसेन, रामचंदर, रामजीत और प्रभुनाथ आदि ने बताया कि पिछले 15 दिन से गांव में बंदरों का आतंक है। बंदर कई लोगों को घायल कर चुके हैं। इसकी वजह से लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। जरूरी काम के लिए लोग समूह बनाकर निकल रहे हैं। गांव में बच्चे खुले मैदान में खेल नहीं पा रहे। हर समय डर रहता है कि कही से बंदर न आ जाएं।
विज्ञापन

बंदरों के हमले के शिकार हुए पल्टन के बेटे राजेंद्र ने बताया कि पिता सुबह के समय शौच के लिए सीवान की तरफ गए हुए थे। बंदरों के हमले की सूचना पर भागकर घटनास्थल पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल पिता को सीएचसी बेलौली ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। राजेंद्र ने बताया कि इससे पहले भी बंदर कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। अंदाजा नहीं था कि बंदर इस तरह किसी की जान भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed