फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was a scuffle between the BDO and the BJP leader, and the BDO reached the police station.

Sant Kabir Nagar News: बीडीओ और भाजपा नेता में नोकझोंक, थाने पहुंचीं बीडीओ

Tue, 24 Feb 2026 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
There was a scuffle between the BDO and the BJP leader, and the BDO reached the police station.
थाने पर पहुंचे ब्लॉक कर्मचारी। संवाद
धनघटा/रोसया बाजार। ब्लाॅक कार्यालय पौली में मंगलवार को बीडीओ और एक भाजपा नेता के बीच जमकर नोकझोंक हुई। खंड विकास अधिकारी पौली ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पौली पर अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जहां देर शाम तक सुलह समझौता की बात भाजपा नेताओं व बीडीओ के बीच चलती रही, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई हल नहीं निकल सका था। विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और भाजपा के नेता थाने पर जमे रहे।
विज्ञापन

अमौली गांव निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह का कहना है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें जांच करके रिपोर्ट लगाने में ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत हीलाहवाली कर रहे थे। इसी बात को लेकर बीडीओ से शिकायत करने अरविंद उनके कार्यालय पहुंचे थे। जहां बातचीत के दौरान खंड विकास अधिकारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच नोक-झोंक होने लगी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने अपना कपड़ा उतारकर बीडीओ के ऊपर फेंक दिया। खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा का कहना है कि अरविंद सिंह उनके साथ अभद्रता करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराया। तब जाकर भाजपा नेता वहां से निकले। घटना की सूचना खंड विकास अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारियों को दी। थोड़ी देर में एसडीएम डॉक्टर सुनील कुमार व एसओ दिलीप सिंह मौके पर पहुंच गए। उसके बाद खंड विकास अधिकारी ब्लॉक कर्मियों के साथ धनघटा थाने पर पहुंचीं और भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही कई ब्लॉकों के कर्मचारी धनघटा थाने पर पहुंच गए। उधर भाजपा नेता भी थाने पर एकत्र होकर सुलह समझौता की बात करने लगे। खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा प्राथमिक दर्ज कराने पर अड़ी हुई थीं। वहीं भाजपा के नेता प्राथमिकी न दर्ज होने पाए, इस कोशिश में लगे रहे।

श्वेता वर्मा का आरोप है कि भाजपा नेता ने उनके साथ जिस तरह की बदसलूकी की है वह माफ करने योग्य नहीं है। उनके साथ आए कर्मचारियों का कहना है कि हर हाल में मामला दर्ज होना चाहिए, नहीं तो कल से पूरे जिले के ब्लॉक कर्मचारी कामकाज ठप कर देंगे।
एसओ दिलीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed