{"_id":"68320e82a273120fc30e52fa","slug":"there-is-no-seating-arrangement-in-the-bus-station-one-is-forced-to-wait-for-buses-under-the-open-sky-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133090-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस स्टेशन में बैठने की व्यवस्था नहीं...खुले आसमान तले बसों का इंतजार करना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस स्टेशन में बैठने की व्यवस्था नहीं...खुले आसमान तले बसों का इंतजार करना मजबूरी
Sat, 24 May 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 24 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर क्षेत्र में स्थित परिवहन निगम के बस स्टैंड यात्रियों के लिए बेकार साबित हो रहा है। यहां शुद्ध पेयजल का अभाव है। वहीं बैठने के लिए बेंच तक की व्यवस्था नहीं है। पूरे परिसर में छाजन सिर्फ बुकिंग कार्यालय पर है। परिसर में खुले आसमान के नीचे बैठकर बसों का इंतजार करना यात्रियों के लिए मजबूरी बन गया है। मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित परिवहन निगम का बस स्टैंड यात्रियों लिए बेमानी साबित हो रहा है। इस बस स्टैंड पर यात्रियों को इस उमस भरी गर्मी में प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता है। पूरे परिसर में केवल एक जगह पर प्याऊ की व्यवस्था है, लेकिन इस गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीने के लिए यात्री तरस जा रहे हैं। परिसर में यात्रियों को बैठने के लिए बेंच तक की व्यवस्था नहीं है। परिसर में बने फूटपाथ पर छाजन तक नहीं है। तेज धूप में खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार यात्रियों की मजबूरी है।
दूसरी तरफ कई प्रमुख मार्गों पर परिवहन निगम की बस सेवा न होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई हैं। मेंहदावल से धर्मसिंहवा, घूरापाली, लखनऊ और कानपुर आदि के लिए शुरू की बस सेवा लंबे समय से बंद पड़ी हुई है। क्षेत्रीय निवासियों ने कई बार परिवहन निगम से लेकर जनप्रतिनिधियों तक बस सेवा शुरू कराने की मांग रखी पर नतीजा धरातल पर नहीं दिखा।
स्थानीय निवासी रामवृक्ष, रामेश्वर यादव, दिलीप, अशोक कुमार गुप्ता, अमरनाथ आदि लोगों का कहना है कि परिवहन निगम का बस स्टैंड यात्रियों की अपेक्षा पर खरा नहीं उतर पा रहा है। दिन में यहां दर्जनों वाहन यहां खड़े रहते हैं। यह समस्या इसलिए है क्योंकि परिवहन निगम यहां के कई मार्गों पर बसों का संचालन नहीं करता। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। लोगों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से मेंहदावल बस स्टैंड पर सुरक्षा व मुख्य मार्ग पर बस संचालन की मांग की है।
विज्ञापन
खलीलाबाद बस अड्डा प्रभारी टीएन दुबे ने कहा कि वहां की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।