फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is a rush in the colony and there are hiccups in the district.

Sant Kabir Nagar News: बस्ती में भर रहे फर्राटा तो जनपद में खा रहे हिचकोले

Thu, 24 Oct 2024 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
There is a rush in the colony and there are hiccups in the district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या से माता जानकी के जन्म स्थान को जोड़ने वाले रामजानकी मार्ग पर बस्ती जिले में यात्री जहां फर्राटा भर रहे हैं। वही संतकबीरनगर जिले में करीब 10 किलोमीटर की दूरी में हिचकोले खा रहे हैं, जबकि सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण होने का निर्धारित समय दो मई 2024 को छह महीने का समय गुजर गया।

संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र में राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य 35 किलोमीटर लंबाई और 10 मीटर चौड़ाई में 134.91 करोड़ रुपये की लागत से जनवरी 2023 से शुरू होकर मई 2024 तक पूर्ण बना था। सड़क का निर्माण कार्य अपने निर्धारित समय से शुरू हुआ, लेकिन समाप्ति निर्धारित समय से छह महीने बाद भी नहीं हो सकी। संतकबीरनगर जिले में बस्ती की ओर से आने वाली गाड़ियां ज्यों ही जिले में प्रवेश करती हैं तो रामपुर बारह कोनी के पास से उनकी रफ्तार धीमी हो जाती है। कारण की तीन किलोमीटर की लंबाई में सड़क को तोड़कर छोड़ दिया गया लेकिन इसका निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसी तरह मडपौना के पास करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क टूटी हुई है। जरा सा बारिश होने पर यहां पर वाहन फंस जाते हैं। उनको निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ता है। मलौली के पास दो किलोमीटर सड़क अधूरी पड़ी हुई है। सबसे खराब स्थिति सरसी के पास है जहां चार किलोमीटर की लंबाई में सड़क को तोड़कर छोड़ दिया गया है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे में जब वाहनों की पहिया पड़ती है तो उसे पर सवार लोगों की कमर हिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसवारी गांव के पास भी दो किलोमीटर की लंबाई में सड़क तोड़कर छोड़ दी गई है। इसी तरह की हाल डिहवा बाजार में भी बनी हुई है। कारदायी संस्था के जिम्मेदार मई 2024 तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर देने का दावा पहले खूब कर रहे थे, लेकिन अब जब कार्य अधूरा पड़ा हुआ है तो बारिश का हवाला दे रहे हैं।



राम जानकी मार्ग का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। 20 प्रतिशत कार्य बारिश के कारण अधूरा रह गया। उसे भी जनवरी 2025 तक अवश्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

- अमित कुमार तिवारी, कंसलटेंट एनएच बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed