फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Then the water of Rapti river increased

फिर बढ़ा राप्ती नदी का पानी

Thu, 20 Oct 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Then the water of Rapti river increased
मेंहदावल में बढ़ने लगा राप्ती नदी का जलस्तर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
फिर बढ़ा राप्ती नदी का पानी
विज्ञापन

खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची नदी
जलस्तर घटने-बढ़ने से बढ़ी चिंता, प्रशासन सतर्क
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। राप्ती नदी के जलस्तर में फिर उछाल आ गया। मंगलवार को नदी खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर थी। बुधवार शाम चार बजे 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ खंड के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
वर्तमान में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 79.50 मीटर से 79.80 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। तटबंध से सटे गांव खैरा, बेलौली, थरौली, डुमरियाबाबू समेत कई गांव के लोग नदी के बढ़ते जलस्तर से चिंतित हैं। विभागीय अधिकारी भी अक्तूबर में नदी के जलस्तर में परिवर्तन को लेकर हैरान हैं और लगातार तटबंध पर रहकर जलस्तर की निगरानी करने के साथ तटबंध को सुरक्षित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता राम उजागिर लाल का कहना है कि राप्ती के जलस्तर में लगातार परिर्वतन हो रहा है। नदी का जलस्तर दो दिन से घट रहा था, लेकिन बुधवार को नदी के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी देखी गई। फिलहाल जलस्तर का करमैनी-बेलौली तटबंध पर कोई दबाव नहीं है। बंधा पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed