फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Theft by breaking the lock of the Gram Panchayat officer's house

Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायत अधिकारी के घर का ताला तोड़कर चोरी

Mon, 15 Sep 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of the Gram Panchayat officer's house
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के नेशनल हाईवे के मड़या अचकवापुर मोहल्ला स्थित एक बंद घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया तथा मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम वहां पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी हुई।
विज्ञापन

खलीलाबाद विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अमरनाथ गुप्ता ने मड़या अचकवापुर स्थित मजार के पास अपना मकान बनवाया है। इस मकान में ऊपरी तल पर खलीलाबाद ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी एकता सिंह किराए पर रहती हैं। वह मूल रूप से देवरिया जनपद के बनकटा थानाक्षेत्र के अहिरौली बघेल की निवासी हैं। उनके पति संगम सिंह लखनऊ में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में एकता सिंह ने बताया कि उनकी सास हृदयाघात हुआ था। इसलिए वह 10 सितंबर को लखनऊ गई हुई थीं। रविवार को दोपहर बाद जब वह घर पर आईं तो घर के गेट व कमरे का ताला टूटा हुआ दिखा। घर से जेवरात व नकदी गायब था। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने पति को दी। उसी घर में नीचे जेई रविशंकर मौर्या भी किराए पर रहते हैं। उनके कमरे का ताला भी टूटा हुआ है। उनको भी इस बात की जानकारी फोन पर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पुलिस भी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन शुरु कर दिया है। पुलिस की कई टीमें घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लग गई है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed