फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Theft at the house of advocate and BJP leader

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ता और भाजपा नेता के घर चोरी, 15 लाख के जेवरात उठा ले गए चोर

Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Theft at the house of advocate and BJP leader
मेंहदावल थाना क्षेत्र के भौरा में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान।
मेंहदावल। क्षेत्र के भौरा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। एक साथ तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। लगभग 15 लाख रुपये से अधिक के जेवरात व नकदी चोर चुरा ले गए। अधिवक्ता व भाजपा नेता के घर चोरी होने से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। मेंहदावल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस जल्द मुकदमा दर्ज कर घटना के पर्दाफाश का दावा कर रही है।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील में कार्यरत अधिवक्ता लक्ष्मीकांत पाठक निवासी भौरा बृहस्पतिवार की देर रात खाना खाकर सोने चले गए। सीढ़ी के रास्ते चोर घर में घुस गए। जिसमें तीन हार, 20 अंगूठी, झूमती, नकदी सहित लगभग 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरों ने उड़ा दिया। घटना की जानकारी इन्हें सुबह हुई, जब घर में सब कुछ बिखरा हुआ दिखाई दिया। घटना से इनके होश उड़ गए। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू किया। उसी रात भौरा गांव निवासी एवं भाजपा नेता संगम पांडेय के घर भी चोरों ने धावा बोला। यहां से भी जेवरात व नकदी चोर उठा ले गए। संगम के घर में रात में छत के रास्ते चोर घर में घुसे थे और लगभग पांच लाख रुपये का सामान ले गए है। एक अन्य घर पर भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, पर वहा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

मेंहदावल पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया गया है। एक साथ तीन घरों में चोरी होने की घटना से सनसनी फैल गई है। मेंहदावल के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे। इनके साथ ही फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची है। शुक्रवार को पूरे दिन जांच पड़ताल पुलिस करती रही। पुलिस के हाथ कोई विशेष सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू की गई है। सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। मुकदमा दर्ज करते हुए बहुत जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
-रविंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed