{"_id":"684f0f8b166e6e8c510af848","slug":"the-youth-who-went-to-watch-the-match-was-beaten-up-by-miscreants-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-134139-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मैच देखने गए युवक को मनबढ़ों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मैच देखने गए युवक को मनबढ़ों ने पीटा
Sun, 15 Jun 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के रौजा गांव में शनिवार रात करीब ग्यारह बजे मैच देखते समय कुछ मनबढ़ों ने किशोर पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर अधमरा कर दिया। घायल युवक के पिता ने थाने में कुछ के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। विवाद को लेकर गांव में दो पक्षों में तनाव बना हुआ है।
क्षेत्र के झिगुरापार के राजस्व गांव रौजा में कुछ दिनों से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। शनिवार की देर रात दर्शक दीर्घा में बैठे खेल प्रेमियों में कुछ युवक एक दूसरे के ऊपर कंक्रीट फेंक कर मजा ले रहे थे। यही बात क्षेत्र के झिगुरापार निवासी आवेश अहमद पुत्र इमरान को नागवार लगी और एतराज करने लगा। इसके बाद कुछ युवक पहुंचे और आवेश अहमद की पिटाई करने लगे। लोहे रॉड और लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
ग्रामीणों की माने तो विवाद के बाद आधा दर्जन बाइक सवार युवक पहुंचे थे। लेकिन वहां मौजूद लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ है। इस मामले में घायल युवक के पिता ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।