{"_id":"6935cd88c1ad96e1dd00c748","slug":"the-young-man-injured-in-the-fight-has-died-a-case-of-culpable-homicide-has-been-registered-against-six-people-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142434-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट में घायल युवक की मौत, छह पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट में घायल युवक की मौत, छह पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Mon, 08 Dec 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कसैला में में 28 नवंबर की रात मारपीट में घायल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 3 दिसंबर को मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ शनिवार की रात रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बरदहिया बाजार निवासी पीर मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 नवंबर की रात 11:30 बजे उनका भतीजा जान मोहम्मद पुत्र सैदा हुसैन आवश्यक कार्य से कसैला गया था। वहां पर पेट्रोल पंप के पास कसैला निवासी प्रियांशु सिंह, श्रेयांश पांडेय, निखिल सिंह, प्रदीप चौहान एवं दो अन्य अज्ञात आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति गांजा व स्मैक का व्यापार करते हैं। आरोपियों ने उनके भतीजा जान मोहम्मद को गाली देते हुए लाठी-डंडा व सरिया से मारापीटा। जान मोहम्मद का सिर फट गया और अंदरूनी चोटें आईं। उसे मरा समझकर आरोपी वहां से भाग गए।
जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे और जान मोहम्मद को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जान मोहम्मद की 3 दिसंबर को मौत हो गई। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर 4 नामजद व दो अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर लिया गया है। घटना में संलिप्त आरोपी प्रियांशु सिंह व श्रेयांश पांडेय को पखुआपार खिरिया पोखरा के पास स्थित बाग से रविवार को दोपहर12:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके न्यायालय प्रस्तुत कर दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।