{"_id":"63f8fce254a392d80b0a93bb","slug":"the-young-man-died-in-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-7-1-65446-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Fri, 24 Feb 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
बेलहर थाना क्षेत्र के गनवरिया गांव में मृतक के रोते बिलखते परिजन।संवाद
बेलहर। क्षेत्र के गनविरया में सरयू नहर के साइफन में शुक्रवार को युवक की लाश मिली। सूचना के बाद आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गनवरिया निवासी 20 वर्षीय कमलेश पुत्र रामनयन शुक्रवार को नित्यक्रिया के लिए सरयू नहर की ओर गए थे। काफी देर तक वापस घर नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में साइफन में युवक की शव दिखी। सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लिया।
बेटे की मौत से मां शोभा देवी व पिता राम नयन का रो- रोकर बुरा हाल था। तीन भाइयों में कमलेश दूसरे नंबर के थे। युवक के आंख व कान के नीचे चोट के निशान दिखाई दिए। परिजनों ने तो बेटे की मौत पर कुछ नहीं बताया, लेकिन पुलिस ने संदिग्ध मौत मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ राजीव यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद