फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The world is SP's supported candidate: Kalam

सपा के समर्थित प्रत्याशी हैं जगत : कलाम

Wed, 26 Apr 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The world is SP's supported candidate: Kalam
सपा की बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष और पदा​धिकारी।
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को कार्यालय में जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम की अध्यक्षता में हुई। इसमें खलीलाबाद नगर पालिका से निर्दल प्रत्याशी जगत जायसवाल को पार्टी से समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी से घोषित प्रत्याशी की जीत के लिए चुनाव प्रचार में जुट जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे और निकाय चुनाव प्रभारी सुनील सिंह ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में सरकारी धन का जो बंदरबांट किया है, वह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में जगत जायसवाल को समर्थन दिया गया है।
विज्ञापन

पार्टी के सहयोगी पवन छापड़िया का नामांकन हुआ था। जनता की भावनाओं को देखते हुए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश नेतृत्व ने निर्देश दिया कि पवन छापड़िया सहित सभी लोग जगत जायसवाल का समर्थन और सहयोग करें। साथ ही प्रदेश नेतृत्व ने पवन छापड़िया को अपने नामांकन वापस लेने के लिए दिशा निर्देश जारी किया है। इस दौरान समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जयराम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रमेश चंद यादव, केडी यादव, रामदरस यादव, गौहर अली खां समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed