फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The work done by DUDA will be investigated by the ADM Judicial team.

Sant Kabir Nagar News: डूडा के कराए कार्यों की जांच एडीएम न्यायिक की टीम करेगी

Wed, 08 Oct 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The work done by DUDA will be investigated by the ADM Judicial team.
संतकबीरनगर। डूडा द्वारा कराए गए कार्यों की जांच अब एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी करेगी। कमेटी में सीनियर टीओ के साथ ही दो एक्सईएन को भी शामिल किया गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित और मलिन बस्ती विकास योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को विकसित करना है। इसमें सीसी रोड, इंटरलॉकिंग नाली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कार्य कराए जाते हैं। उसी के तहत जनपद में 12.84 करोड़ रुपये की 66 परियोजनाएं स्वीकृत हुईं। इसमें से 12 परियोजनाओं पर कार्य शुरू हुआ। वह भी अभी पूर्ण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं पर प्रथम किश्त का भुगतान किया गया और दूसरी किश्त की डिमांड भेजी गई है। शेष 54 परियोजनाओं में से ज्यादातर पर कार्य शुरू ही नहीं हुए हैं। अभी तक कोई भुगतान भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शासन की एक टीम जनपद में जांच करने पहुंची। टीम ने 12 परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सभी 66 परियोजनाओं को वित्तीय गड़बड़ी करने की बात करते हुए जिलाधिकारी जांच कराने की बात कही। डीएम ने पहले दो एक्सईएन की जांच कमेटी गठित किया। अब इसकी जांच एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed