फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The woman gave birth to the hospital

महिला ने अस्पताल गेट बच्चे को जन्म दिया

Mon, 10 Oct 2016 11:46 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 10 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
The woman gave birth to the hospital
सोमवार की रात करीब साढे़ आठ बजे सीएचसी मलौली के गेट पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। घरवालों का आरोप है कि महिला को अस्पताल में बगैर देखे डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। गेट पर बैठकर एंबुलेंस का इंतजार हो रहा था कि महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। 
विज्ञापन


  क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी द्वारिका का आरोप है कि उनकी पत्नी राधिका को सोमवार शाम के समय प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो वह उसे लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे। अस्पताल पर मौजूद डॉक्टर ने महिला को देखा भी नहीं और उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल गेट पर बैठकर एबुलेंस आने का इंतजार करीब दो घंटे तक किया जाता रहा लेकिन गाड़ी नही आई और इसी बीच महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान कृष्णनाथ का आरोप है कि महिला जब बच्चे को जन्म दे दी तो उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे बेड पर नही बल्कि फर्श पर लिटाया गया। देर रात तक महिला को कोई भी दवा यह कह कर अस्पताल पर नहीं दी गई थी कि उसे रेफर कर दिया गया है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर यासिन ने बताया कि महिला बहुत कमजोर थी उसके शरीर में खून की कमी के कारण यहां इलाज संभव नही था, इस कारण रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed