{"_id":"697272ae3a529db7d50efa05","slug":"the-winning-students-of-the-road-safety-competition-were-awarded-prizes-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144855-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
Fri, 23 Jan 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर आयोजित हुआ कार्यक्रम-स्रोत कॉलेज
संतकबीरनगर। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई। विजेता छात्र-छात्राओं पुरस्कृत किया गया।
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद के प्राचार्य प्रो. आशाराम को जनपद नोडल अधिकारी तथा असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र डॉ. रोहित कुमार राय को संयोजक नामित किया गया है। जनपद स्तरीय इस प्रतियोगिता में अंशिका मिश्रा, राजकिशोर दूबे, संजय, आर्यन, विजय यादव, संध्या विजयी रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मंडल एवं राज्य स्तर पर प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।
प्राचार्य प्रो. आशाराम ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जनपद स्तर पर भाषण, रील एवं नुक्क्ड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें महाविद्यालयों स्तर पर प्रथम स्थान पर रहे छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने कहा कि लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर लेखाधिकारी एआरटीओ कार्यालय सतेंद्र सिंह, डॉ दिप्शी सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. फकरे आलम, डॉ. संतोष चंद, डॉ. बिरज पांडेय, डॉ. नीलकमल, डॉ. विद्या भूषण, डॉ. विजय बहादुर, सरवन कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।